बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत आगर में “सशक्त वाहिनी” कार्यक्रम हुआ प्रारंम्भ
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री बीएस सोलंकी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत “सशक्त वाहिनी” कार्यक्रम नेहरू कॉलेज, आगर में आयोजित किया गया।
जिले की बालिकाओं को शैक्षणिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें पुलिस सेवा में जाने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सशक्त वाहिनी कार्यक्रम के तहत लगभग 100 बालिकाओं को शैक्षणिक एवं फिजिकल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ शारीरिक दक्षता के लिए भी नियमित अभ्यास कराया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कम्पनी कमाण्डर श्रीमती कविता सोलंकी, ने बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही पुलिस सेवा में अपने अनुभव साझा किए तथा पुलिस भर्ती की तैयारी एवं लक्ष्य प्राप्त करने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव गुप्ता ने बालिकाओं से कहा कि वे सशक्त वाहिनी के माध्यम से अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, नियमित अभ्यास करें तथा अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर आगे बढ़ें। नेहरू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.पी. चतुर्वेदी ने भी बालिकाओं को शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026