फरीदपुर: फरीदपुर-फतेहगंज में लाउडस्पीकर चेकिंग अभियान: 417 जगहों पर जांच, 124 की आवाज कम, कई उतारे गए
जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए शनिवार को चलाए गए लाउडस्पीकर चेकिंग अभियान के तहत फरीदपुर और फतेहगंज क्षेत्रों में भी सघन कार्रवाई की गई। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में चलाया गया। सुबह करीब 5 बजे से 7 बजे तक पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लाउडस्पीकरों की जांच की। अभियान का उद्देश्य शासन द्वारा तय मानकों का