रायसेन: रायसेन जिले में 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा, गुरुवार को हुआ शुभारंभ
Raisen, Raisen | Apr 9, 2026 रायसेन जिले में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक मनाए जाने वाले “पोषण पखवाड़ा” का गुरूवार को आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषण पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पोषण पर चर्चा करते हुए महिलाओं तथा बच्चों के परिजनों को पोषण आहार का महत्व बताते हुए घर पर ही उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक आहार या व्यंजन बनाने के बारे में भी जानकारी दी गई।