गोवर्धन: मगोर्रा की नहर में युवती की लाश मिलने से हड़कंप, पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली
मगोर्रा थाने की सौंख चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव लालपुर का है। यहां आज जब ग्रामीण नहर की पटरी से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती के शव को बाहर निकाला।प्राथमिक जांच में युवती के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं