ये विलाप आपसे देखा नहीं जाएगा... बिलखते परिजन, थम नहीं रहे आंसू!
शहीद टीआई दिलीप पुरी की पार्थिव देह जैसे ही उनके गृह नगर बरमंडल पहुंची, पूरा माहौल गमगीन हो गया। तिरंगे में लिपटे अपने लाडले को सामने देखकर परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। कोई दहाड़ मारकर रो रहा था तो कोई अपनों को संभालने की कोशिश में खुद आंसुओं में डूब गया। जिस घर में कभी खुशियों की आवाजें गूंजती थीं, वहां आज चीख-पुकार और सिसकियों के बीच मातम पसरा था। दिलीप पुरी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित पहुंचे। हर आंख नम थी, हर चेहरा उदास और हर दिल इस असमय विदाई से व्यथित। कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले अपने बेटे को इस हालत में विदा करना परिवार के लिए ऐसा दुख है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। बरमंडल में दिलीप पुरी की पार्थिव देह पहुंचने के बाद के ये दृश्य हर किसी को भावुक कर देंगे।
#DilipPuri #Barmandal #EmotionalTribute #PoliceAction