फैज़ाबाद: अयोध्या में प्रभु श्रीराम को लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के लिए भेजा विशेष अबीर
अयोध्या में रामलला रामानंदीय विरक्त वैष्णव परंपरा के अनुरूप होली खेल रहे है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने इसके लिए 10 कुंतल फूल मंगवाए है। जिसमें गेंदा, गुलाब आदि है। राम मंदिर आने वाले भक्तों के साथ फूलों की होली खेली जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के लिए विशेष अबीर भेजा है।जिसे रामलला को लगाया गया है।