फैज़ाबाद: अयोध्या में रामादल ने आचार्य सत्येंद्र दास को भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी साकेतवासी आचार्य सत्येंद्र दास को भारत रत्न देने की मांग को लेकर रामादल हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। रामादल अध्यक्ष कल्कि राम ने बताया कि राष्ट्र मंदिर के रूप में प्रतिष्ठित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में रामलला की सेवा की।