फैज़ाबाद: कमिश्नर के आवास पर जिलाधिकारी समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परिवार सहित खेली होली
कमिश्नर गौरव दयाल के आवास पर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडे, प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह रेजिडेंट मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडेय समेत जिले के अन्य अधिकारी परिवार सहित होली खेलने पहुँचे। कमिश्नर गौरव दयाल ने अयोध्यावासियों को बधाई दी है उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से सभी त्यौहार सफल हुआ है।