फैज़ाबाद: कमिश्नर गौरव दयाल ने अयोध्या रामपथ के किनारे खाली जमीन पर कोबल ब्लॉक लगाने के दिए निर्देश
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय के साथ प्राधिकरण की ओर से रामपथ के दोनों ओर अवशेष रिक्त भूमि के सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे रामपथ के किनारे अवशेष रिक्त भूमि पर कोबल ब्लॉक पत्थर लगाने का निर्देश दिया।