फैज़ाबाद: महापौर ने दी जानकारी, क्रीड़ा भारती की ओर से रन फॉर राम कार्यक्रम का आयोजन 13 अप्रैल को किया जाएगा
क्रीड़ा भारती की ओर से रन फॉर राम कार्यक्रम का आयोजन 13 अप्रैल को किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में धावक भाग लेंगे। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी। मैराथन का उद्देश्य श्रीराम नगरी अयोध्या में खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है।