कसिया: बांसी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस पर प्रताड़ना का परिजनों ने लगाया आरोप
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव बैकुंठपुर कोठी निवासी एक व्यक्ति की बांसी नदी में डूबने से मौत होने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक के परिजन विशुनपुरा थाने पर तैनात एक सिपाही पर गम्भीर आरोप लगा रहे।