कसिया: पटहेरवा पुलिस ने हत्या के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पटहेरवा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पटहेरवा थाने के एसओ राकेश रोशन सिंह ने पुलिस टीम के साथ हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त कृष्णा सिंह उर्फ कृष्ण कुमार सिंह पुत्र शम्भू सिंह निवासी पगरा पड़री थाना पटहेरवा को बाहर भागने के फिराक में वाहन के इंतजार में खड़े पटहेरिया चौराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।