सारठ: गोपलारायडीह में नहाने के दौरान 32 वर्षीय आदिवासी युवक की डूबने से मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sarath, Deoghar | Apr 25, 2026 गोपलारायडीह के 32 वर्षीय कामदेव सोरेन की जोरिया में बने डोभा में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक पत्नी संग डोभा में नहाने गया था व नहाने के दौरान डूबता देख पत्नी के हो-हल्ला पर जुटे लोगों ने पानी से निकालकर उसे CHC पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर शनिवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने गांव जाकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा