कुर्था: टीआरई-4 लाठीचार्ज के विरोध में कुर्था में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया
Kurtha, Arwal | May 10, 2026 पटना में टीआरई-4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कुर्था प्रखंड में एआईडीएसओ और एआईडीवाईओ के बैनर तले छात्र-युवाओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च किंजर रोड स्थित कार्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड पहुंचा, जहां सभा के बाद मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।