महरौनी: ग्राम सिंगैपुर निवासी महिला ने नामजद आरोपियों पर पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज
ग्राम सिंगैपुर निवासी महिला ने महरौनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के कुछ नामजद आरोपियों द्वारा एक शादी समारोह के दौरान उनके पति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई है। उक्त मामले में महरौनी कोतवाली पुलिस के जिम्मेवारों ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।