दुमका: माहरो स्थित एक लॉज में संत जेवियर्स इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र ने आत्महत्या की, PJMCH में किया गया पोस्टमार्टम
Dumka, Dumka | Dec 15, 2024 जामा थाना क्षेत्र के माहरो स्थित संत जेवियर्स इंटरमीडिएट कॉलेज इंटर साइंस के छात्र श्रेय दास (16) ने माहरो स्थित एक नीजी लॉज में शनिवार दोपहर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार छात्र जामताड़ा जिला के फतेहपुर का रहने वाला है। वह विश्वनाथ मंडल के लॉज में रहकर एक मित्र के साथ पढ़ाई करता था। मकान मालिक ने घटना की सूचना जामा थाना पुलिस को दिया