जिले के सीधी थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजेश उर्फ जुड़लू बैगा उम्र 28 वर्ष निवासी मरखोही को गिरफ्तार किया है। विगत दिनों किशोरी के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा। पूछताछ में किशोरी ने आरोपी पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया।