गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर सिग्मा-4 में सूने पड़े घर के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी व जेवर चुराए, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा-4 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सूने पड़े घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर व नगदी चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।