गौतम बुद्ध नगर: सेंचुरियन पार्क-2 वैली सोसाइटी की 19वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर घरेलू सहायिका की मौत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सेंचुरियन पार्क-2 वैली सोसाइटी में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोसाइटी की 19वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर घरेलू सहायिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।