गौतम बुद्ध नगर: इंदिरा गांधी कला केंद्र में नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छता कर्मचारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया
नोएडा में स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में नोएडा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को नोएडा प्राधिकरण के स्वच्छता कर्मचारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान स्वच्छता कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाई भी वितरित की गयीं।