गौतम बुद्ध नगर: डीसीपी (यातायात) के निर्देशन में यातायात विभाग ने जनपद में चलाया विशेष अभियान, 4427 वाहन चालकों के काटे गए चालान
गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी (यातायात) लखन सिंह यादव के निर्देशन में जनपद में शनिवार को विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। विशेष अभियान के तहत यातायात विभाग के अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4427 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।