बृहस्पतिवार की रात 10 बजे थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा एफएनजी रोड पर चैकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को रूकने का ईशारा किया गया तो वह नहीं रूका तथा स्कूटी को मोडकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस बल द्वारा स्कूटी सवार का पीछा किया गया तब पुलिस से मुठभेड़ हुई।