पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के ध्रुव उद्यान पार्क में अमर बाल शहीद ध्रुव कुंडू को उनकी शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि
Purnea East, Purnia | Aug 13, 2026
पूर्णिया के ध्रुव उद्यान पार्क में अमर बाल शहीद ध्रुव कुंडू को उनकी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में मात्र 13 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे विशेष श्रद्धांजलि सभा में शहर के नागरिक और युवा बड़ी संख्या में जुटे।सैकड़ों लोगों ने अमर बाल शहीद ध्रुव कुंडू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की