हनुमानगढ़: जोड़किया गांव में मारपीट कर व्यक्ति की हत्या के मामले में ₹5000 का इनामी आरोपी हिरणावाली का युवक बापर्दा गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव जोड़किया में व्यक्ति से मारपीट कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हनुमानगढ़ के गांव हिरनावाली का निवासी है। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में आठ जनों को गिरफ्तार कर चुकी है।