बलरामपुर: जिला प्रशासन ने बढ़ती ठंड से निपटने के लिए कसी कमर, रात में अलाव, बेघर के लिए रैन बसेरे और कम्बलों की की व्यापक व्यवस्था
बलरामपुर में बढ़ते शीतप्रवाह और गंभीर ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। शीतलहर से आम जनमानस को राहत दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक कदमों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है। मंगलवार को आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कुल 2400 कम्बलों की आपूर्ति जनपद को प्राप्त हो चुका है।