बदलापुर: बदलापुर के विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप
बदलापुर में एसीएमओ अरुण यादव, एसडीएम डॉ. योगिता सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडे ने कस्बे के प्राइवेट अस्पतालों पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई की खबर फैलते ही संचालकों में हड़कंप मच गया। कई हॉस्पिटल संचालकों ने अपना साइनबोर्ड हटाए तो कुछ ने अस्पताल बंद कर फरार हो गए। टीम ने कृति केयर हॉस्पिटल में मरीजों से बात की और सुविधाओं की जांच की।