बदलापुर: बैरमा गाँव में जमीनी विवाद के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
महराजगंज थाना क्षेत्र के बैरमा गांव में भूमि विवाद को लेकर संभावित शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को श्याम प्रकाश सरोज और बालमुकुन्द को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। महराजगंज पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी है।