पूरनपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने आए मरीज की जेब से 12 हजार रुपए चोरी, मामले की शिकायत पुलिस से की गई
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा के रहने वाले पप्पू पुत्र रणधीर ने वुधवार चार बजे पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया। कि नगर एक सर्राफा व्यापारी के पास उसका जेवर गिरवी पड़ा है। जिसको छुड़ाने के लिए वह किसी तरह व्यवस्था कर 12 हजार रुपए लेकर आया था। इस दौरान वह बीमार पुत्री को सीएचसी में दवा दिलाने लगा तभी किसी ने उसकी जेब में रखे रुपये निकाल लिए।