इस जोड़ी को क्या नाम दूँ? 🤔❤️
एक तरफ #भाजपा के वरिष्ठ नेता एससी एसटी आयोग अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवं पूर्व सांसद, मंत्री #बैजनाथ_रावत जी और दूसरी तरफ #समाजवादी पार्टी संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद सपा वरिष्ठ नेता #रामसागर_रावत जी। दोनों की राजनीतिक विचारधाराएँ भले ही अलग-अलग हों, लेकिन आपसी स्नेह, सम्मान और आत्मीयता की डोर आज भी उतनी ही मजबूत है।
दीपावली की पूर्व संध्या पर बैजनाथ रावत जी का रामसागर रावत जी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात करना एक खूबसूरत तस्वीर पेश करता है।
यह मुलाकात बताती है कि राजनीति में दल और विचारधाराएँ अलग हो सकती हैं, लेकिन व्यक्तिगत रिश्तों में सम्मान और अपनापन हमेशा बना रहना चाहिए।
बाराबंकी की राजनीति के इन दो पुराने चेहरों की यह आत्मीय मुलाकात नई पीढ़ी के लिए भी एक संदेश है कि राजनीति में मतभेद होने चाहिए, मनभेद नहीं।
सियासत अपनी जगह है और रिश्ते अपनी जगह!
दोनों वरिष्ठ नेताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🪔🙏
आप इस जोड़ी को क्या नाम देना चाहेंगे?
#Barabanki #BaijnathRawat #RamsagarRawat #UPPolitics #Deepawali #BarabankiNews #PoliticalRelations