बिसवां: बरियारपुर में प्रत्याशी की पत्नी ने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थक पर पोस्टर फाड़ने और अभद्रता की पुलिस से की शिकायत
Biswan, Sitapur | Jul 30, 2024 थाना थानगांव क्षेत्र में रामपुर मथुरा ब्लॉक के बरियारपुर ग्रामसभा में प्रधान रंगीलाल की मृत्यु के पश्चात आगामी 6 अगस्त को उपचुनाव का मतदान होना है। यह पद एससी आरक्षित कोटे में हैं।उपचुनाव में मृतक रंगीलाल का पुत्र विक्रम व देवेंद्र भार्गव, रामसुमिरन सहित तीन प्रत्याशी मैदान में हैं और चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जिसमें पोस्टर फाड़ने की थाने में सिकायत की गई है।