बुहाना: ढाणा गांव में बने बोरवेल को ठीक करने में अनियमितता बरतने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, पानी की बनी विकट समस्या
ढाणा गांव में बने बोरवेल को ठीक करने में अनियमितता बरतने पर शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। बोरवेल बंद होने से 40 घरों की आबादी को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पेयजल की समस्या को देखते हुए विधायक कोटे से बोरवेल बनाई गई थी लेकिन बंद होने से पानी की समस्या बनी हुई है।