गोह: देवहरा बाजार में वृद्ध की हिम्मत से बाइक सवार दो झपट्टामार दबोचे गए, जेवर व बाइक बरामद
गोह थाना क्षेत्र के देवहरा बाजार में शुक्रवार को झपट्टामारी कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को एक वृद्ध की सूझबूझ और साहस से ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया जिले के प्रकाशनगर निवासी 20 वर्षीय वनटेस व 26 वर्षीय दीपू मोगिया के रूप में हुई है। बताया जाता