🔸आज दिनांक 04.06.2026 को प्राप्त सूचना के अनुसार, क्रेशर ‘बुंदेलखंड इंटरप्राइजेज’, जो ग्राम गुगौरा थाना पनवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत स्थित है, में आज दोपहर एक कमरे में एसी लगा हुआ था, जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे। अचानक एसी में ब्लास्ट हो जाने के कारण दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
🔸दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पनवाड़ी ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर अवस्था में झांसी अस्पताल रेफर किया गया है।
🔸घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर एसडीएम एवं फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण/मौका मुआयना किया जा रहा है। आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है तथा समस्त पहलुओं की जांच भी प्रचलित है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
📌उक्त घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकान्त गोंड द्वारा दी गई बाइट।👇
@Uppolice
@ADGZonPrayagraj
@rangechitrakoot
3 views | Mahoba, Uttar Pradesh | Jun 4, 2026