मिली जानकारी के अनुसार टोंटो थाना क्षेत्र स्थित सेरेंगसिया गांव में चार शादी करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम भरत लागुरी है और उसकी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। वह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया, इस कारण उसकी मौत हो गई है।मृतक की पत्नियां मौत के कारणों से पूरी तरह से अनजान है।