हज़ारीबाग: हज़ारीबाग बनेगा सुर-साधना का केंद्र, स्वर भारती के 19वें वार्षिकोत्सव में सजेगी शास्त्रीय संगीत की भव्य महफ़िल
सुरों की मिठास, रागों की गंभीरता, ताल की लय और भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत का अद्भुत संगम आगामी 2 अगस्त को हज़ारीबाग में देखने को मिलेगा, शहर की प्रतिष्ठित सांगीत संस्था स्वर भारती म्यूजिक एकेडमी अपने 19वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन करने जा रही है।