लातेहार: मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे पर ज़ोर
लातेहार: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की गई।