सिमडेगा: सिमडेगा नगर परिषद अध्यक्ष ने रायटोली गांव के वार्ड 4 में ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं
सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड चार के राय टोली गांव में सोमवार को 12:00 बजे नगर परिषद के अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बैठक की ।इस दौरान ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और बताया कि आज तक गांव में पहुंच नहीं है, बारिश के दिनों में गांव टापू बन जाता है। इसके अलावा कई समस्या है जिस पर उन्होंने समाधान की बात कही।