परिहार: कर्ज की किस्तें बनीं आफत, वारंट लेकर पहुंची पुलिस
बैंक का कर्ज चुकाने में लगातार आनाकानी करना मुकेश चौधरी को महंगा पड़ गया। बिहार ग्रामीण बैंक की बकाया राशि के भुगतान को लेकर बैंक की ओर से उन्हें कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन रकम जमा नहीं हुई। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने जिला नीलाम पदाधिकारी, सीतामढ़ी के न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई। मामले में सुनवाई के बाद नीलाम पदाधिकारी ने मुकेश चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वार