बारिश के कारण मकान की छत गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल, अध्यक्ष प्रतिनिधि नील मणि ने पहुंचकर कराई मदद
हैंसर बाजार/धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नील मणि ने मानवता का परिचय देते हुए वार्ड नंबर 12, हैंसर हरदो निवासी श्री भुनेश्वर वर्मा के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार की मदद की।
जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण भुनेश्वर वर्मा के मकान की छत गिर गई, जिससे उनकी धर्मपत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही अध्यक्ष प्रतिनिधि नील मणि ने तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए मलौली अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उचित इलाज कराया गया।
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने को देखते हुए नील मणि ने डूडा के अधिकारियों एवं जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कर परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि संबंधित परिवार अति गरीब है और मामले की आवश्यक जांच कराकर उन्हें निःशुल्क आवास योजना के तहत जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया गया। स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा समय पर पहुंचकर की गई मदद की सराहना की।
Neel Mani
Ramapati Ram Tripathi
Pankaj Chaudhary
Harish Dwivedi
BJP Uttar Pradesh
Ghanghata, Sant Kabir Nagar | Aug 31, 2026