बाड़मेर: पचपदरा रेल लाइन सर्वे के लिए 33 लाख की मंजूरी, रिफाइनरी जुड़ेगी रेल नेटवर्क से
Barmer, Barmer | May 28, 2026 बालोतरा से पचपदरा को जोड़ने वाली 11 किमी नई रेल लाइन के लिए रेलवे ने फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। सर्वे पर 33 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की पहल पर बनने वाली यह लाइन पचपदरा रिफाइनरी को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।