सादाबाद: थाना सादाबाद पुलिस ने चोरी गैंग के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, नगदी आदि बरामद
चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए ईदगाह रोड से 05 चोरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिनके कब्जे से कब्जे तमंचा, कारतूस, छुरा व चोरी करने के उपकरण और 23,500/- रूपये बरामद हुये।