चौरीचौरा: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की हुई मौत
सरदार नगर ब्लाक के पास शनिवार की सुबह करीब दस बजे बाइक दीवार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी चौरीचौरा लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शत्रुघ्नपुर गांव के पासी टोला निवासी राजेश राजभर ऊर्फ बन्नू उम्र 23 वर्ष बाइक से घर से भवौपार मामा के घर जा रहा था।