बाड़मेर: शहर के सदर थाना के पास हाईवे पर बाइक का संतुलन खोने से गिरे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों हुए घायल
Barmer, Barmer | Jul 31, 2024 बाड़मेर शहर के सदर थाना के पास हाईवे पर बाइक का संतुलन खोने से गिरे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे एक गंभीर घायल हो गया और गंभीर घायल अवस्था में तड़पता रहा लेकिन वहां से टैक्सी और वाहन गुजर रहे थे लेकिन वहां नहीं रुके, इसके बाद वहां से गुजर रहे स्कूटी चालक ने मानवता दिखाते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने गंभीर घायल को जोधपुर रेफर कर दिया।