पचपदरा: बालोतरा में रेलवे ट्रैक पर गिरने से गंभीर घायल हुए युवक को जोधपुर रेफर किया गया
बालोतरा में एक युवक रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। अचानक ट्रेन को आता देख कर हड़बड़ाहट में युवक ट्रेन ट्रैक पर गिर गया। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी।लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दी। बाद में राहगीरों ने घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की रविवार को हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने घायल युवक को जोधपुर रेफर कर दिया।