पचपदरा: रिफाइनरी में स्क्रैप चोरी का खुलासा कर पचपदरा पुलिस टीम ने भारी मात्रा में स्क्रैप के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पचपदरा पुलिस टीम ने निर्माण भी रिफायनरी में स्क्रैप चोरी का खुलासा किया। पचपदरा थाना अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देकर बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को भारी मात्रा में स्क्रैप व घटना में प्रयुक्त बस सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 107 किलो तांबे के तार एवं 438 किलो लोहे का स्क्रैप बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।