पचपदरा: श्री चंपालाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने बालोतरा में निशक्तजन शिविर का किया आयोजन, जरूरतमंदों को निशुल्क उपकरण वितरित किए गए
शनिवार को बालोतरा में निशक्तजन शिविर का शुभारंभ हुआ। श्री चंपालाल चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने शनिवार को जानकारी दी। निशक्तजन शिविर का आयोजन 2 मार्च से 4 मार्च तक होगा। इस शिविर में जरूरतमंदों को निशुल्क उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस शिविर में अनेक जनप्रतिनिधि एवं जरूरतमंद उपस्थित रहे।