पचपदरा: भाजपा के शीर्षस्थ पदाधिकारियों का बालोतरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को बीजेपी पार्टी से टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जानकारी देकर बताया कि कैलाश जी का बतौर केंद्रीय मंत्री अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसी को लेकर पार्टी ने इन पर दोबारा विश्वास जताते हुए टिकट दिया है।