पचपदरा: अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान पचपदरा में सिलेंडर में विस्फोट से लगी भीषण आग
पचपदरा के समीप बाड़मेर जोधपुर नेशनल हाईवे के पास ओवर ब्रिज के समीप गैस रिपेयरिंग के दौरान लगी आग। हादसा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट के कारण हुआ। इस आगजनी से दुकान का सारा सामान जल गया। सूचना पर दमकल पहुंची मौके पर। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पचपदरा में इस प्रकार की कई दुकानें हैं जो अवैध गैस रिफिलिंग करती है।