लखीसराय: लखीसराय अग्निशमन सेवा द्वारा जिले में 18 स्थानों पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मंगलवार को अग्निशमन सेवा लखीसराय द्वारा जिले में 18 स्थानों पर अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. गिद्धा गांव में अपराह्न 4:20 बजे लोगों को जागरूक किया गया. इस क्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जीविका दीदीयों के साथ बैठक भी किया गया. मॉक ड्रिल कर एवं पंपलेट वितरण कर लोगों को अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया.