कासगंज: घिनौना गांव में एक व्यक्ति ने ग्रामीण के साथ की मारपीट, केस दर्ज
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव घिनौना के रहने वाले लेखराज पुत्र बीघे ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह गांव में ही परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। तभी रास्ते में गांव का ही रहने वाला लाखन उर्फ छोटेलाल पुत्र रामस्वरूप ने उसे बेवजह गाली देना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब उसने गाली देने से मना किया। तो लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की गई।